www.republicbharat.info

शाहरुख खान के बेटे को हिरासत में लेने वाले समीर वानखेड़े ने इस एक्ट्रेस से की है शादी

नई दिल्ली । बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आर्यन को मुंबई में एक क्रूज रेव पार्टी पर रेड के बाद एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने हिरासत में लिया है। वह 7 अक्टूबर 2021 तक एनसीबी की कस्टडी में रहेंगे। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद हर तरफ एक नाम छाया हुआ है और वो है एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का नाम। तो चलिए आज हम आपको समीर वानखेड़े के बारे में दिलचस्प बातें बताएंगे-

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने पॉपुलर मराठी एक्ट्रेस क्रांति रेडकर से शादी की है। हाल ही में क्रांति रेडकर ने 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में अपने पति के बारे में खुलकर बात की है। क्रांति ने कहा, ‘समीर हमेशा से बहुत मेहनती रहे हैं। क्योंकि वो अब बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट के केस देख रहे हैं इसिलए ज्यादा हाइलाइट हो रहे हैं। मैं उन्हें काम करने का पूरा स्पेस देती हूं। मैं घर पर हर चीज़ का ख्याल रखती हूं इसलिए वो अपनी जॉब कर ध्यान दे पाते हैं।



https://ift.tt/3iyVvM9

https://ift.tt/3AdU8IH

No comments