www.republicbharat.info

Karwa Chauth 2021:सोनाली ने पहना शादी का लहंगा, यामी ने खास बुलगारी मंगलसूत्र, तस्वीरें यहां देखें

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर बॉलीवुड में उत्सव-सा नजारा देखने को मिला। पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट कर रहे कपल्स के लिए यह दिन बेहद खास था। आम महिलाओं की तरह ही एक्ट्रेसेज ने भी व्रत और पूजा की तैयारी में दिन बिताया, मौका जो इतना खास था।

Karwa Chauth 2021

पहली बार Karwa Chauth सेलिब्रेट कर रहे ये कपल
हाल ही में कई सितारे शादी के बंधन में बंधे। इनमें एक्ट्रेस यामी गौतम-आदित्य धर, सिंगर नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह, काजल अग्रवाल-गौतम किचलू, राणा-डग्गूबाती-मिहिका बजाज, आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल और इशिता दत्ता-वत्सल सेठ की जोड़ी शामिल है। इन कपल्स ने पहली बार करवा चौथ मनाया। अनिल कपूर की वाइफ सुनीता कपूर हर साल घर में करवा चौथ का बेहद शानदार आयोजन करती हैं। इस साल शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर, रीमा जैन, पद्मिनी कोल्हापुरे और शाजा मोरानी भी उनके घर पहुंचे।

Read More: सलमान खान को पसंद नहीं था इस सुपरहिट फिल्म का क्लाइमेक्स, इन दो वजह से बदलना चाहते थे सीन

Karwa Chauth 2021

सेलेब्स जिनका स्टाइल रहा ट्रेंडिंग
मीरा ने गुलाबी रंग का शरारा सेट पहना था। पद्मिनी कोल्हापुरे ने हरे रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी, शाजा मोरानी भी लॉवर पैटर्न की गुलाबी ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। शिल्पा शेट्टी ने लाल रंग की सलवार कमीज के साथ मैचिंग चूडिय़ां, मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर में फोटो पोस्ट की। यामी गौतम ने अपने पहले करवा चौथ पर करीब 3 लाख रुपए की कीमत का ट्रेडिशनल बुलगारी मंगलसूत्र कैरी किया। एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे ने इस करवा चौथ पर अपनी शादी का 19 साल पुराना लहंगा और बुलगारी मंगलसूत्र कैरी किया।

Read More: जब कैटरीना कैफ ने खिलाड़ी कुमार से कर दी ऐसी डिमांड, सुनकर हैरान रह गए थे अक्षय, मारना चाहते थे थप्पड़

Web URL: Karwa Chauth 2021: Stars trending continuously on social media



https://ift.tt/3Cb4LxH

https://ift.tt/2ZnWFDG

No comments