प्रियंका - निक की तलाक की खबरों के बीच, प्रियंका का चौंकाने वाला कमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे ‘जोनस’ जोड़ा था लेकिन सोमवार को उन्होंने अचानक अपना सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया। हालांकि, इसके साथ प्रियंका ने ‘चोपड़ा’ सरनेम भी हटा दिया था। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद दावा किया जाने लगा कि उनके और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों तलाक ले सकते हैं।
ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया गलियारों में तेजी से फैल गई। और कयास लगाए जाने लगे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही अपने रिश्ते को अलविदा कह देंगे।
यह भी पढ़ें जान्हवी कपूर तय कर चुकी हैं अपनी शादी की जगह, इस अंदाज में होगी शादी
वहीं, इन खबरों के बीच अब निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर प्रियंका ने कमेंट कर इन अफवाहों के बारे में बताया है कि इनमें कितनी सच्चाई है। निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक काफी टफ लुक देते हुए देखे जा सकते हैं। निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, Monday Motivation, Let’s Get It. निक के इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही प्यारा कमेंट किया है, जिससे उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और निक के बीच में सब कुछ ठीक हैं और वह दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, Damn! I just died in your arms… निक जोनस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन खबरों के बीच निक के वीडियो पर प्रियंका के कमेंट ने फैंस को राहत देने का काम किया है।
इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबरों पर अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा, ‘यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं।’
यह भी पढ़ें होटल की के बाथरूम में मलाइका कर बैठी थीं बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर किया जाहिर
इन्हीं खबरों के बीच प्रियंका नेटफ्लिक्स के जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में नजर आईं। इस दौरान प्रियंका ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया जिसमें उनकी शादी भी शामिल है।
इसमें उन्होनें बताया कि जब उन्होंने निक से शादी की थी तो हर किसी को हैरानी हुई थी और कई लोगों को यह भी लगा था कि यह पब्लिसिटी स्टंट हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि निक कितने मशहूर हैं। वह निक को केविन के छोटे भाई के रूप में जानती थीं। हालांकि जब मेट गाला के दौरान दोनों की मुलाकात हुई तो तुरंत ही उन्हें अपने बीच केमेस्ट्री दिखी जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।
https://ift.tt/3nOddxS
https://ift.tt/3nKli6O
No comments