इंदिरा गांधी या नरेंद्र मोदी, सशक्त प्रधानमंत्री कौन? अजय देवगन ने दिया था ये जबरदस्त जबाव

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Davgn) ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों के दिलों और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। ऐसे में फैंस उनके बारे में जानने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे कि एक बार जब उनसे पूछा गया था कि इंदिरा गांधी या नरेंद्र मोदी, सशक्त प्रधानमंत्री कौन? है। इसका अजय ने क्या जबाव दिया था। आइये जानते हैं।

आप तुलना नहीं कर सकते दोनों की

आपको क्या लगता है दोनों मे से कौन ज्यादा सशक्त था? इसके जबाव में अजय देवगन ने कहा था कि आप उनकी तुलना नहीं कर सकते हैं। उस वक्त उन्होंने जो किया, वो सही था और आज जो मोदी जी कर रहे हैं, वो सही है। दोनों लोगों और दो स्थितियों की आप तुलना नहीं कर सकते हैं।

अजय देवगन ने कहा था कि अगर एक स्थिति में दो लोगों को डाला जाए, उसमें किसने बेहतर किया। तब ये सवाल किया जा सकता है। लेकिन यहां तो दो स्थिति और दौर ही बिल्कुल अलग है। ये जबाव सुनकर न्यूज एंकर ने कहा था कि हमें पता था आप जवाब के लिए बीच का रास्ता ही अपनाएंगे। जिसके बाद अजय देवगन ने कहा था कि फिर तो आपको सवाल ही नहीं करना चाहिए था। मैंने तो कोई गलत बात नहीं बोली है।

यह भी पढ़ें: जब रोमांटिक सीन करते हुए रजनीकांत को आती थी अमिताभ की याद, डर से हालत हो जाती थी खराब



https://ift.tt/2Zn79mJ

https://ift.tt/3r4xhON

No comments