सलमान खान ने पिता सलीम खान को किया जन्मदिन विश, एक ही फ्रेम में नजर आया 'खान परिवार'

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) का आज 86वें जन्मदिन हैं। इस मौके पर सलमान खान ने पिता सलीम खान को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। सलमान द्वारा शेयर की गई फोटो में उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। सलीम खान सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक तरफ सलमान की मां सलमा खान और दूसरी तरफ अरबाज खान बैठे हुए हैं। घर के बाकी सदस्य सोफे के पीछे खड़े हुए हैं, इनमें सोहेल खान, उनकी साथ बहन अलवीरा, फिर हेलेन और अर्पिता खान नजर आ रहे हैं। अर्पिता के साथ उनका बेटा आहिल शर्मा और उनके साथ सलमान खान खड़े हुए हैं। सलमान ने अपनी गोद में भांजी आयत को लिया हुआ है। इस तस्वीर में सबसे मजेदार बात ये है कि आयत सलमान की गोद में उनके कान खींचते हुए दिख रहीं हैं। ये फोटो एक परफेक्ट फैमिली फोटो नजर आ रही हैं। जिसमें सब लोग एक दूसरे के साथ बेहद प्यार से वक्त बिताते दिख रहे हैं।

सलमान खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए छोटा सा कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डैड”। उन्होंने जैसे ही इस फोटो को शेयर किया उनकी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ गई। फैंस उनके पिता को जन्मदिन की बधाइयां देने लगे हैं। सलमान खान अपने पिता को बेहद प्यार करते हैं। वो अक्सर उनके बारे में बातें करते दिखाई देते हैं। फादर्स डे के मौके पर भी सलमान ने पिता के साथ एक फोटो शेयर की थी। जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को जड़ दिया था थप्पड़ ?

बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर हैं। साथ ही अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खआन इन दिनों अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ अपनी आने वाली फिल्म अंतिम के प्रमोशन में व्यस्त हैं। पहली बार जीजा-साले की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी। आयुष इस फिल्म में निगेटिव रोल कर रहे हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं सलमान कुछ दिन पहले ‘टाइगर 3’ एक हिस्से की शूटिंग पूरी करके भारत वापस आये थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस स्मृति ईरानी को नहीं पहचान पाया कपिल शर्मा शो का गार्ड, गुस्से में लौटीं केंद्रीय मंत्री



https://ift.tt/3cO1Akq

https://ift.tt/3rd8x6X

No comments