www.republicbharat.info

'मिस्टर इंडिया' के 34 साल पूरे, अनिल कपूर ने याद किया मजेदार किस्सा

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने कॅरियर में कई हिट फिल्में दी है। उन्होंने कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्में तक सभी में काम किया है। अनिल के कॅरियर में फिल्म 'मिस्टर इंडिया' मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के 34 साल पूरे होने पर इसके बारे में विचार व्यक्त किए।

anil kapoor

उन्होंने लिखा, 'मिस्टर इंडिया' मेरे लिए हमेशा महत्वपूर्ण फिल्म रहेगी। मुझे याद है जब 34 साल पहले हमने इस सफर की शुरुआत की थी और मैं चीज की जानकारी के लिए जुनूनी हुआ करता था। जब मैं 'जिंदगी की ही रीत है' गाने की धुन सुना करता था। मैं सिर्फ इसमें किशोर दा की आवाज इमेजिन करता था। तब किशोर कुमार और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल साथ काम करना नहीं चाहते थे। किशोर दा के संपर्क में आने में भी महीनों लग गए।

अनिल ने आगे बताया, जब मेरी उनसे बात हुई तो मैं किशोर कुमार के घर गया और दोनों की बात कराई। इसका परिणाम है यह शानदार मेलोडी जिसे आज के मुश्किल समय में भी याद किया जा सकता है।

anil kapoor

अनिल कपूर ने 19 मई को अपनी शादी की 36वीं सालगिरह मनाई थी। सालगिरह मनाते हुए अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर से जुड़ी अपनी यादों को याद किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी सुनीता से साथ अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनिल कपूर ने पोस्ट में लिखा था, 'कैसे 19 मई, मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन बन गया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज किया और उनसे पत्नी बनने के लिए पूछा। हमारी शादी बहुत टली क्योंकि मैं चाहता था कि मैं सुनीता का अच्छे से ख्याल रख सकूं जिसके वह लायक थी। मैं चाहता था कि कम से कम मैं उसके लिए एक घर खरीद सकूं और एक कुक(बावर्ची) रख सकूं।' आपको बता दें कि अनिल कपूर और सुनिता के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा, सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षबर्धन कपूर।

anil kapoorAnil Kapoor and Madhuri Dixit

https://ift.tt/2XyaXfQ

https://ift.tt/2B2W5Pg

No comments