www.republicbharat.info

Bihar में हो रही है Sonu Sood की मूर्ति बनाने की तैयारी, एक्टर बोले- इस पैसे से किसी गरीब की मदद करना

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। आए दिन इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख से ऊपर जा चुकी है। ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया है। लेकिन इस लॉकडाउन से गरीब व मजदूर लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। प्रवासी मजदूरों की परेशानी का आलम ये है कि न खाने के लिए खाना है और न जेब में पैसे। ऐसे में ये लोग पैदल ही अपने गांव की ओर पलायन करने पर मजबूर हो गए। लेकिन इनकी मदद के लिए मसीहा बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood)। इन दिनों सोनू दिन रात काम कर मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं ट्विटर पर लोग एक्टर से फरियाद लगा रहे हैं। जिसपर सोनू बिना देरी किए मदद का भरोसा दिलाते हैं।



https://ift.tt/36uWCVN

https://ift.tt/2Xph2eE

No comments