Eid 2020: Salman Khan की फिल्म व ईद पार्टी से लेकर इस बार ये 5 चीजें नहीं मिलेंगी देखने
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। आए दिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के कारण इस बार ईद (Eid 2020) भी घरों में ही मनाई जाएगी। ईद एक ऐसा त्यौहार है, जिसका इंतजार पूरे महीने रोजा रखने के बाद खत्म होता है। लोग ईद के दिन एक-दूसरे के घर जाकर अपनों से मिलते हैं। परिवार के साथ वक्त बिताते हैं और कई लोगों की लिस्ट में तो फिल्म देखने का भी प्लान होता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस ने सभी को घर पर ही ईद मनाने के लिए मजबूर कर दिया है। तो ईद (Eid 2020) के मौके पर आपको क्या-क्या इस बार देखने को नहीं मिलेगा, वो हम आपको बताते हैं।
सलमान खान की फिल्म
सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए उनकी फिल्म ईद का खास हिस्सा रहती हैं। सलमान साल 2008 से हर साल ईद पर अपनी फिल्म लेकर आते हैं। केवल एक 2013 ऐसा साल था जब शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ईद पर रिलीज हुई थी और सलमान ने अपनी कोई फिल्म रिलीज नहीं की। इस बार भी सलमान ने ईद के मौके पर अपने फैंस के लिए 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' फिल्म लेकर आने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे रिलीज नहीं किया जा रहा है। तो ऐसे में फैंस सलमान की फिल्म को काफी मिस करने वाले हैं।
शाहरुख खान की ईदी
ईद के मौके पर बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने बेटे अबराम (Abram) के साथ उनके घर के बाहर इकट्ठा होने वाले फैंस का अभिवादन किया करते थे, साथ ही ईद की मुबारकबाद दिया करते थे। लेकिन इस बार यह मुमकिन नहीं हो पाएगा।
शाहरुख-सलमान का गले मिलना
सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती में दरार भी पड़ी है। दोनों ने सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की। लेकिन दोनों को बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में गले मिलते देखा गया था। बीते कुछ सालों से दोनों एक्टर्स के फैंस बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों को गले मिलते देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा।
सलमान खान की ईद पार्टी
सलमान खान जहां फैंस के लिए फिल्म का तोहफा देते हैं तो परिवार और दोस्तों के लिए ईद की पार्टी रखा करते थे। जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होती थीं। लेकिन लॉकडाउन के कारण इस बार सभी अपने-अपने घर पर ही ईद मना रहे हैं।
ईद का फैशन
अब अगर बात पार्टी की हुई है तो इसमें शामिल होने वाले बॉलीवुड हस्तियों का फैशन भी खूब सुर्खियां बटोरता है। सभी इंडियन आउटफिट में पार्टी में चार चांद लगाने का काम करते थे।
https://ift.tt/2TzddlY
https://ift.tt/2XsO3GY
No comments