Priyanka Chopra ने शेयर की निक के साथ पहली डेट की तस्वीरें, बताई अपने दिल की बात
नई दिल्ली। बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी पहचान की मोहताज नही है उन्होनें अपने खास अभिनय से बॉलीवुड में ही नही बल्कि हॉलिवुड में भी अपना लोहा मनवाया है। कुदरती खूबसूरती की धनी प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह से अपने नाम का ढंका चारों ओर पीटा है उसी तरह से उनके पति निक जोनस ने भी संगीत के हुनर से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। दोनो की जोड़ी को फैन्स बहुत पसंद करते हैं। दोनों अक्सर हर इंवेट पर एक साथ नजर आते है।
निक ने भी शेयर की फोटो
निक जोनस ने भी प्रियंका चोपड़ा संग हैट लगाए हुए एक फोटो शेयर की है. उन्होंने अपनी पहली मुलाकात के दिनों की यादें ताजा करते हुए कैप्शन में लिखा है- “2 साल पहले एक खूबसूरत लड़की के साथ मैं पहली बार डेट पर गया था। ये 2 साल मेरे जीवन के सबसे शानदार पल रहे हैं। ये सोचना ही मुझे सुखद एहसासों से भर देता है कि मैं कितना सौभाग्यशाली हूं जो मुझे तुम्हारे साथ अपना सारा जीवन बिताना है। मैं तुमसे प्यार करता हूं। 2 साल मुबारकबाद”। बता दें कि लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
https://ift.tt/2TFkyAs
https://ift.tt/3ee92nw
No comments